नव वर्ष पर नगर निगम की शहरवासियों को सौगात।

नव वर्ष पर नगर निगम की शहरवासियों को सौगात।


               नववर्ष में नगर निगम ने शहरवासियों को कंट्रोल रूम की सौगात दी है। महापौर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कूड़े से संबंधित शिकायत दर्ज कराकर कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इसका समय सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक का निर्धारित किया है। शहरवासियों इस 0135-2719100) नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत के निस्तारण का वक्त भी तय कर दिया गया है।नाली की सफाई अधिकतम छह घंटे के भीतर। बड़े नाले की सफाई अधिकतम तीन दिन के भीतर कर दी जाएगी। स्ट्रीट लाइट खराब या न लगी हो तो 12 से 24 घंटे में निस्तारण। कूड़ा उठान न होने की शिकायत पर छह घंटे के भीतर आएगी गाड़ी। आवारा पशु की शिकायत पर चार घंटे में पहुंचेगी निगम की टीम।